{"_id":"6b01eda4abf141e80c02fa96","slug":"baraatis-attacked-with-sticks-and-rods-five-injured-hathras-news-c-63-1-sali1025-106145-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बरातियों पर किया लाठी-डंडों से हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बरातियों पर किया लाठी-डंडों से हमला, पांच घायल
Sun, 22 Nov 2026 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सिकंदराराऊ (हाथरस)। गांव खिजरपुर में शुक्रवार की रात नामजदों ने बरातियों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। हमले में बराती पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। दूल्हे के भतीजे ने कोतवाली में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला सुक्खा निवासी प्रशांत पुत्र तोताराम ने रिपोर्ट में कहा है कहा है कि 20 नवंबर की रात को उनके चाचा रामअवतार की बरात विजयगढ़ से खिजरपुर में आई थी। रात्रि करीब 11 बजे गांव खिजरपुर निवासी अजनेस, राकेश, अजय, शंकर व अनिल बेवजह गाली-गलौज करने लगे।
जब प्रशांत ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उनके चाचा लकी, भाई दिनेश, किशन व विकास को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कार्यवाहक कोतवाल केके शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।