फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bank employe protest privateisation

निजीकरण के विरोध में गरजे बैंक कर्मी

Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
hathras
hathras Updated Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
bank employe protest privateisation
हाथरस। बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसियेशन के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा आईडीबीआई बैंक को निजीकरण में लाने के प्रयासों के विरूद्ध गुरुवार को बैंक कर्मियों ने यूपी बैंक इम्प्लाईज यूनियन के बैनर तले आईडीबीआई बैंक पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलामंत्री बीएस जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार अपने निजीकरण और बैंकिंग सुधारों के कथित प्रयासों को अधिक तेजी से आगे बढ़ाने में लगी है।
वित्तमंत्री द्वारा बार-बार ऐसा कहा गया है और वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा इस बैंक के निजीकरण का सुझाव दे रहे हैं और प्रस्ताव कर रहे हैं कि इस बैेंक में सरकारी पूंजीधारिता 51 फीसदी से कम कर दी जाए।
विज्ञापन

इसी एनडीए सरकार ने 2003 में संसद में आश्वासन दिया था और वायदा किया था कि इस बैंक में सरकारी पूंजी को प्रत्येक स्थिति में 51 फीसदी बनाए रखा जाएगा, किन्तु आज वे एक पृथक गीत गा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैंक के अधिकारी व कर्मचारी एकजुट सरकार की इस मुहिम के विरूद्ध आंदोलनरत हैं। 27 नवंबर को भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
बैंक प्रबंधक संग्राम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार इस बैंक में सरकारी अंशधारिता 51 फीसदी से कम कर निजीकरण क्षेत्र में लाना चाहती हैं, अन्य बैंकों पर भी यह गाज गिर सकती है। अत: एकजुट रहे तथा संघर्ष के लिए तैयार रहें।

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष वीके शर्मा, राकेश वर्मा, डीसी गुप्ता, बनीसिंह, लोकेश गौतम, नवल किशोर शर्मा, राजेश शर्मा, ओमप्रकाश, अशोक शर्मा, उमाशंकर जैन, इतवारीलाल, शोभित वर्मा, दिवाकर प्रसाद, लालाराम, राजवीर सिंह, विवेक यादव, एके वर्मा, केएल वर्मा, देवेंद्र सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, गयाप्रसाद एवं मुन्नालाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed