{"_id":"6957c2489debb2e73706df77","slug":"bangladesh-effigy-burnt-in-protest-against-murder-of-hindu-youth-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हिंदु युवक की हत्या के विरोध में फूंका बांग्लादेश का पुतला, भारत सरकार के हस्तक्षेप करने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हिंदु युवक की हत्या के विरोध में फूंका बांग्लादेश का पुतला, भारत सरकार के हस्तक्षेप करने की उठी मांग
Fri, 02 Jan 2026 06:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:34 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या का हाथरस में विरोध हुआ। इसे लेकर बांग्लादेश का पुतला फूंका गया। लोगों ने भारत सरकार को हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
बांग्लादेश का पुतला दहन करते अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
बांग्लादेश के भालुका में हिंदू शख्स की गोली मारकर हत्या के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथरस जंक्शन में बांग्लादेश का पुतला फूंका।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। योगेश ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप करे।
विज्ञापन
इस प्रकार की घटनाएं न केवल संपूर्ण सनातन समाज को आहत करती हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर मानवता के मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्न चिह्न लगाती हैं। मौके पर गोरक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री, विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, कपिल, मीडिया प्रभारी रमेश सेंगर, अमित पचौरी, गौरव, गोविंद, प्रिंस, प्रतीक, अंशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन