फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   balloons-pigeons fly, Lakkhi Mela start

नारियल फोड़ा, गुब्बारे-कबूतर उड़ाए, मेला शुरू

Sun, 27 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।  Updated Sun, 27 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
balloons-pigeons fly, Lakkhi Mela start
मेले का औपचारिक उद्घाटन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : amar ujala
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और जिले के प्रभारी व प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मेला मार्ग के मुख्य द्वार पर नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। आसमान में शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और तिरंगा और भगवा रंग के गुब्बारे उड़ाए। ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में धार्मिक विद्वान वीरेंद्र चतुर्वेदी और दीपेंद्र चतुर्वेदी ने वेद मंत्रों के साथ  पूजा-अर्चना कराई। पीएसी के बैंड ने स्वागत गान की मधुर धुन बजाई। 
विज्ञापन


कई विद्यालयों के बच्चों ने आकर्षक ड्रेस पहनकर पुष्प वर्षा कर डिप्टी सीएम सहित अन्य अतिथियों स्वागत किया। पंचायतराज विभाग और प्रधान संगठन ने डिप्टी सीएम का माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर पहुंचे और दाऊजी महाराज और रेवती मैया की पूजा-अर्चना की। अंग्रेजों द्वारा मंदिर की गुंबद पर बरसाए गए तोप के गोले भी देखे। डिप्टी सीएम ने मेला पंडाल में अखिल भारतीय महाबली कुश्ती दंगल का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन में डिप्टी सीएम के साथ प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अवध क्षेत्र ब्रजबहादुर पाठक, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जलेसर विधायक संदीप दिवाकर साथ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed