फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Baked Naunihalon budget of 1.66 million came to food

नौनिहालों के पके भोजन को आया 1.66 करोड का बजट

Tue, 20 Aug 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Baked Naunihalon budget of 1.66 million came to food
नौनिहालों के पके भोजन के लिए मिले 1.66 करोड़
विज्ञापन

हॉट कुक्ड योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलेगा पका हुआ भोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नौनिहालों को अब पका भोजन मिल सकेगा। शासन की ओर से हॉट कुक्ड योजना के तहत 1.66 करोड़ रुपये का बजट भेजा गया है। बजट के आने के बाद बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना विभाग की ओर से खाद्यान्न की मांग तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है।
जिले में वर्तमान में 1712 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर आने वाले बच्चों को अब तक पंजीरी दी जाती थी। अब इन नौनिहालों को पका हुआ पौष्टिक भोजन दिए जाने के लिए शासन की ओर से मेन्यू पूर्व में ही निर्धारित किया जा चुका था। अब जिले में आगामी चार माह के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन बनाए जाने के लिए शासन की ओर से 1.66 करोड़ की धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

इस धनराशि के आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने हॉट कुक्ड योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। सभी ब्लॉकों से बच्चों की संख्या के आधार पर मांग बनाकर भारतीय खाद्य निगम को भेज दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सितंबर माह से बच्चों को पका हुआ भोजन मिल सकेगा। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि धनराशि के आने के साथ साथ मांग सृजित कर दी गई है। खाद्यान्न मिलते ही भोजन बनने की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed