फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bad condition of road and pond in Hathras

बेहाल: सड़क पर बह रहा नाले का पानी, बदबू से बुरा हाल, उफन रहा पोखर, रास्तों पर जलभराव

Sat, 29 Mar 2025 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जोगिया का पोखर उफन रहा है। इसका पानी गलियों और रास्तों पर जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Bad condition of road and pond in Hathras
हाईवे पर नाला ओवरफ्लो होने के कारण भरा गंदा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संजय कॉलोनी के निकट नाला ओवरफ्लो होने से इसका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को यहां से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी में होकर निकलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कस्बे में नाले का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे नाला जगह-जगह चोक हो गया है। बस स्टैंड के पास भी नाले में गंदगी पड़ी है, जिससे यहां आने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार इसकी शिकायत एनएचएआई और नगर पंचायत के अधिकारियों से की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

विज्ञापन

इस समस्या से परेशान होते हुए छह दिन हो गए हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया है। नाले की सफाई न होने से घर के अंदर तक बदबू आती है। बीमारी फैलने का डर लगा रहता है।-ज्योति, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड के निकट नाले में कचरा भरा हुआ है। दुर्गंध आती रहती है। नाले के पास खड़ा तक नहीं हुआ जाता, जिससे काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।-भरत गुप्ता एडवोकेट, स्थानीय निवासी
यह नाला एनएचएआई की संपत्ति है। इसकी देखरेख भी वही करते हैं, फिर भी कर्मचारियों को भेजकर यह देखा जाएगा कि इस समस्या का समाधान कैसे हो सकता है।-विकास कुमार जैन, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत

Trending Videos

उफन रहा पोखर, रास्तों पर जलभराव

हाथरस नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले वार्ड संख्या नौ के मोहल्ला जोगिया का पोखर उफन रहा है। इसका पानी गलियों और रास्तों पर जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का निदान नहीं हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र का परिसीमन होने के बाद शहर से सटे कई गांव इसका हिस्सा बन गए, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का हाल बेहाल है। गांव जोगिया का हाल भी ऐसा ही है। इलाके की पोखर स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है।
जोगिया में पोखर के कारण रास्तों पर भरा गंदा पानी
हालात यह हैं कि जोगिया में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग पर ही जलभराव व गंदगी है। गांव के भीतर भी कई इलाकों में जलभराव व गंदगी की समस्या है। इसके निस्तारण के लिए नगर पालिका की ओर से कदम नहीं उठाए जा रहे। लगातार लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है।

लंबे समय से पोखर उफन रहा है। कुछ समय पहले तक सिर्फ बारिश के मौसम में ही पोखर उफनता था, लेकिन अब 12 महीने इसका पानी रास्तों पर भरा रहता है।-अजय दिवाकर, स्थानीय निवासी।
गांव में पोखर उफनने के कारण सड़क पर जलभराव रहता है। इस कारण यहां से निकल पाना मुश्किल हो रहा है। पैदल तो दूर, दोपहिया वाहन लेकर जाने से भी डर लगता है।-अजय सिंह, स्थानीय निवासी।
कुछ दिन पहले यहां पोखर का पानी निकालने के लिए कुछ काम शुरू हुआ था, लेकिन इसके बाद इसे बंद कर दिया गया। अब समस्या अधिक विकराल हो गई है।-चंदल बघेल, स्थानीय निवासी।
मेरे प्रयासों से जोगिया पोखर पर पंपिंग स्टेशन का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास कराया गया था। इसका टेंडर भी हो गया है। ठेकेदार ने कुछ दिन तो काम किया, लेकिन अब किसी कारण से काम बंद है। जल्द काम शुरू कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।-धर्मेंद्र दिवाकर, सभासद, वार्ड संख्या 09, हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed