{"_id":"5f3c1cfa8ebc3e4ade1d9f44","slug":"baccha-singh-in-race-lokendra-in-throw-got-first-sadabad-news-ali241480191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में हाथरस का बच्चा सिंह और गोला फेंक में मडनई का लोकेंद्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में हाथरस का बच्चा सिंह और गोला फेंक में मडनई का लोकेंद्र अव्वल
प्रतियोगिता के दौरान गोला फेंकता खिलाड़ी।
- फोटो : SADABAD
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन
शेरपुर रनिंग क्लब द्वारा मंगलवार को मुरसान रोड शेरपुर स्थित मैदान में 1500 मीटर दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सादाबाद और बाहरी शहरों व गांव के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 1500 मीटर दौड़ में हाथरस के बच्चा सिंह ने प्रथम, कासिमपुर के प्रकाश ने द्वितीय और लोहागढ़ के प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 2100, 1500 और 1500 रुये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई।
वहीं, गोला फेंक प्रतियोगिता में मडनई के लोकेंद्र ने प्रथम, नगला रोज के भोला ने द्वितीय और मुरसान के हरेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें भी क्रमश: 2100, 1500 और 1100 रुपये की धनराशि दी गई। आयोजक और मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को मेडल देकर भी सम्मानित किया। इससे पूर्व एथलेटिक्स खिलाड़ी ओमवीर सिंह और विकास शर्मा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के अनुज निरंजन सिंह शास्त्री, ग्राम प्रधान शेरपुर सुरेशचंद्र ने फीता काटकर किया।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।