{"_id":"5cfea0cbbdec220732264af1","slug":"baby-gum-in-protest-against-the-killing-of-tppl-anger-intact","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल में बच्ची की हत्या के विरोध में गम, गुस्सा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल में बच्ची की हत्या के विरोध में गम, गुस्सा बरकरार
Mon, 10 Jun 2019 11:56 PM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालतीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की सदस्याएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। टप्पल कांड को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है और लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। कई संगठनों ने मृत बच्ची को श्रद्धांजलि दी तो बजरंग दलों ने दुष्कर्मियों का पुतला फूंका।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में टप्पल में बच्ची के साथ हुए घिनौने कांड की घोर निंदा की गई। इस मौके पर शालिनी पाठक ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वालों को फांसी की सजा दी जाए।
उन्होेंने कहा कि ऐसे दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर बच्ची की आत्मशांति के लिए कैंडल जलाकर प्रार्थना की गई। इस मौके पर टीना भारद्वाज, सारिका जैन, सरिता ठाकुर, पूनम पचौरी, यशराज, नीरज, सुलेखा, निशा आदि मौजूद थे। चंदपा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घटना के आरोपियोें का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सूरज यादव, रूपेश चौहान, यश कौशिक, नवनीत गौतम, शुभम, रजत गौतम, लकी वर्मा, अखिल ठाकुर, अविनाश सिसौदिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद ने निकाला पैदल मार्चः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस छात्रा इकाई द्वारा टप्पल कांड के विरोध में लोहट बाजार कार्यालय से घंटाघर तक पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर जिला छात्रा प्रमुख शिवानी शर्मा ने कहा कि इस कांड के अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। आजकल बच्ची देश मे सुरक्षित नहीं है तो कल यह घटना किसी के भी साथ हो सकती है। नगर सहमंत्री महिमा सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्राओं के हित मे हमेशा खड़ी रहती है। विद्यार्थी परिषद इस घटना का विरोध करती है और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग करती है। यह भी मांग की गई कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई कर दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। इस मौके पर नगर सह छात्रा प्रमुख ऊषा शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष जयललिता कुशवाहा, खुशबू आदि छात्राएं रहीं।