फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Babasaheb effort to end untouchability

बाबा साहब के प्रयास से छूआछूत समाप्ति की ओर

Fri, 08 Apr 2016 11:59 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Babasaheb effort to end untouchability
भीम ज्योति यात्रा हाथरस आगमन पर सभा में मंचासीन पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर में निकाली जा रही भीम ज्योति यात्रा के हाथरस आगमन पर यात्रा में शामिल राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण कृपा भवन में सभा हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रांतीय चेयरमैन भगवती चौधरी ने कहा कि अंबेडकर के मिशन को केवल कांग्रेस ने ही पूरा किया है। बाबा साहब ने सर्वसमाज के हित की बात की, उसका ही परिणाम है कि देश में छूआछूत पूरी तरह समाप्ति की ओर है। वाइस चेयरमैन राकेश सागर, प्रदेश संयोजक कैलाश वाल्मीकि, सिद्धिश्री, श्यौराज जीवन, उपेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव शर्मा, राजेशराज जीवन, करुणेश मोहन दीक्षित, शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने भी बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व भीम ज्योति यात्रा ने शहरभर में भ्रमण किया।
विज्ञापन

सभा में जगतवर्ती पाठक, ललतेश गुप्ता, नारायण प्रसाद पिप्पल, आरके राजू, रमेश चौहान, रिंकू पाठक, जगन शर्मा, अशोक गौतम, पवन सलूजा, राकेश गुप्ता, कृपेंद्र सिंह चौहान, अवधेश बख्शी, बीना गुप्ता, अजीत गोस्वामी, शिवशंकर गुप्ता, रमेश चौहान, संजय वाल्मीकि, रीना वाल्मीकि सहित काफी कांग्रेसी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क में भी यात्रा का स्वागत
हाथरस। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में भीम ज्योति यात्रा में आए राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का अलीगढ़ रोड अंबेडकर पार्क में पगड़ी बांधकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन राजपाल सिंह पूनियां एडवोकेट ने किया। जगतवर्ती पाठक, अमित कुमार, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, प्रेम भारती, डॉ. मुकेश चंद्रा, गिर्राज किशोर, अखिलेश गौतम, बॉबी राजा, भीमराज, पिंकी गौतम, सत्यप्रकाश, राजेंद्र कुमार, प्रीति सिंह, साधना सिंह, योगेश कुमार, दिनेश बाबू, सचिन कुमार सुरेश आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed