फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ban on women entry into the temple

मंदिर में महिला प्रवेश पर रोक: पूजा-पाठ में विघ्न न पड़े, इसलिए महिलाओं से दूरी बनाते थे बाबा

Sun, 24 Sep 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 24 Sep 2023 12:52 AM IST
सार

शहर के दो विद्वानों ने बाबा पर टिप्पणी की है, जिसमें में उन्होंने कहा है कि वहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। क्यों वर्जित है, इस पर पूरी बात नहीं कहीं है। इसके बाद से महिलाओं के मन में घृणा का भाव आ रहा है। बाबा कभी महिलाओं से नफरत नहीं करते थे।

विज्ञापन
Ban on women entry into the temple
गया प्रसाद जी के मंदिर के गेट पर महिलाओं के प्रवेश वर्जित है का लगा पर्चा - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्रज के परम संत पंडित गया प्रसाद जी महाराज के शहर के घंटाघर स्थित मंदिर पर चरण सेवक के रूप में वर्तमान महिला नगर पालिकाध्यक्ष का नाम लिखवाने और मंदिर के द्वार पर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है के पर्चे चिकाने का मामला तूल पकड़ रहा है। अब इसे लेकर नेता व बाबा के अनुयायी भी खुलकर बोल रहे हैं। सभी का कहना है कि संत गया प्रसाद जी महिलाओं से इसलिए दूरी बनाते थे, ताकि की उनकी पूजा-पाठ और ध्यान में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े।

विज्ञापन


शहर के दो विद्वानों ने बाबा पर टिप्पणी की है, जिसमें में उन्होंने कहा है कि वहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। क्यों वर्जित है, इस पर पूरी बात नहीं कहीं है। इसके बाद से महिलाओं के मन में घृणा का भाव आ रहा है। बाबा कभी महिलाओं से नफरत नहीं करते थे।

विज्ञापन

बाबा की पूजा-पाठ व तपस्या में विघ्न न पड़े, इसलिए वह महिलाओं से दूरी बनाकर रहते थे। आज भी बाबा के स्थान व आश्रम में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। बाबा कभी नहीं चाहते थे कि उनका कोई मंदिर और मठ बने, लेकिन कुछ लोगों ने बाबा को लेकर जाकर घंटाघर पर विराजमान कर दिया। -श्यामसुंदर शर्मा उर्फ बंटी भैया, भाजपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात पूरी तरह से सही है। परम संत पंडित गया प्रसाद जी महाराज स्त्री से बचा करते थे। बहुत पुरानी बात है एक बार स्वामी रामस्वरूप मध्य प्रदेश की रानी विजयाराजे सिंधिया को बाबा के दर्शन कराने लाए थे, लेकिन बाबा ने दर्शन देने से मना कर दिया था। बाबा ने कहा था कि अगर उन्हें दर्शन करने है तो वह आश्रम से बाहर रहकर दूर से सकती हैं। आज भी गोवर्धन सहित अन्य स्थानों पर बने बाबा के आश्रम व मंदिर में आज भी महिलाओं के प्रवेश वर्जित है।-पंडित भोलाशंकर शर्मा, अनुयायी, पंडित गया प्रसाद जी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed