{"_id":"5d545dc88ebc3e6cb908a92d","slug":"ba-student-misbehaved-by-taking-him-to-delhi-hathras-news-ali210990038","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ले जाकर बीए की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ले जाकर बीए की छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन
दिल्ली ले जाकर किया बीए की छात्रा से दुष्कर्म
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव का मामला, एक महीने बाद पीड़िता को आरोपियों ने छोड़ा
छात्रा की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित उसके दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा को दिल्ली में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित उसके दो भाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती की मेडिकल जांच कराई गई है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को उसी के गांव का एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। युवती बीए की छात्रा है। कोतवाली में शिकायत करते हुए युवती ने बताया है कि मुख्य आरोपी का बड़ा भाई उसे घर से यह कहकर अपने साथ ले गया था कि उसके पापा उसे स्टेशन पर बुला रहे हैं। जैसे ही वह सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसे चाय में कुछ मिलाकर दे दिया, जिससे युवती बेहोश हो गई और फिर मुख्य आरोपी और उसके दो भाई युवती को दिल्ली ले गए।
होश आने पर युवती ने अपने आप को एक बंद कमरे में पाया। दिल्ली ले जाकर एक शादीशुदा युवक ने युवती को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब एक महीने बाद युवती को आरोपी हाथरस छोड़कर भाग गए, जिसके बाद परिजनों के साथ युवती कोतवाली सदर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि तीन सगे भाइयों के खिलाफ धारा 327, 376 और 342 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।