{"_id":"59e664a84f1c1b7a548b7e28","slug":"ayurvedic-medicine-is-the-mother-of-all-medical-practices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी चिकित्सा पद्धतियों की जननी है आयुर्वेद चिकित्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी चिकित्सा पद्धतियों की जननी है आयुर्वेद चिकित्सा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रेमरघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला अस्पताल स्थित आयुष विंग में धनवंतरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयुष विंग में एक नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के दर्द से पीड़ित रोगियों का आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने उपचार किया।
यह आयोजन सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. आईबी सिंह, डॉ. मंजू अग्रवाल मंचासीन रहे। सभी ने भगवान धनवंतरि के छविचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। तदुपरांत शुरू हुए कार्यक्रम में आयुर्वेद के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर एक गोष्ठी हुई, जिसमें कार्यरत समस्त आयुष चिकित्साधिकारी सम्मिलित हुए।
एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी चिकित्सा पद्धतियों को एक दूसरे का पूरक बन जनमानस को लाभ देना चाहिए। डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने आयुष चिकित्सा पद्धति को मुख्य धारा में लाने के लिए पूर्व के आयुष विभाग को आयुष मंत्रालय में अवतरित कर दिया गया है। डॉ. आईवी सिंह ने आयुर्वेद चिकित्सा पर विचार व्यक्त किए। डॉ. मंजू अग्रवाल ने निरोगी रहने के लिए आयुर्वेद दवा का महत्व बताया। आयुष विंग के प्रभारी चिकित्साधिकारी व कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय सैनी ने डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के माध्यम से बताया कि आरओ का पानी शरीर में किस तरह से नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विंग के होम्योपैथिक विभाग से डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा सभी चिकित्सा पद्धतियों की जननी है। योग विभाग से डॉ. विकास चौहान ने बताया कि योग भी आयुर्वेद का एक हिस्सा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. कुनाल वार्ष्णेय ने कहा कि आज ही देश के पीएम नरेंद्र मोदी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद नई दिल्ली का उद्घाटन कर रहे हैं। इससे आयुर्वेद चिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है। द्वितीय राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर बलवीर सिंह वर्मा, डीपीएम सुनील दत्त शर्मा, डीएएम मोहम्मद आमिर, राजकुमार, राकेश सेंगर, धर्मेंद्र सिंह, सोमेश सेंगर आदि मौजूद थे।
कचौरा में हवन-यज्ञ कर मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती
कचौरा की आयुर्वेदिक दवा निर्माता फार्मेसियों पर धन्वंतरि जयंती मनाई गई। रामअवतार सिंह ने बताया कि भगवान धन्वंतरि का उदय समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर हुआ था। उन्होंने आयुर्वेद पद्यति को जन्म दिया। राज आयुर्वेदिक फार्मेसी में भी यज्ञ हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुकेश चौहान, सतहश चौहान, सोनू चौहान प्रधान, विपिन चौहान, तरुण चौहान, विमल राघव, सुरेश परमार, योगीराज, देवेंद्र राघव, सतेंद्र राघव, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राघव, चेतन पुंढीर, रमेश सिंह, रमन परमार, गौरव वशिष्ठ, रिषी शर्मा आदि थे।