फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Awareness created for women empowerment through plays in Hathras Mahotsav

हाथरस महोत्सव: नाटकों से नारी सशक्तीकरण के लिए किया जागरूक, दीं मंच पर प्रस्तुतियां

Sat, 16 Dec 2023 08:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 08:54 PM IST
सार

हाथरस महोत्सव में मिशन जागृति कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Awareness created for women empowerment through plays in Hathras Mahotsav
हाथरस महोत्सव में जन जागरूकता कार्यक्रम में नाट्य प्रस्तुति - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित हाथरस महोत्सव में मिशन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई कॉलेज की छात्राओं ने महिलाओं से संबंधित नाटकों की प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन

विज्ञापन


शुभारंभ डीएम अर्चना वर्मा व एसपी निपुण अग्रवाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। शुरुआत छात्राओं की ओर से गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। बागला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुति दी। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने महिलाओं के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने का संदेश नाटकों से दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक
दहेज प्रथा को लेकर भी छात्राओं ने प्रस्तुतियां दी। साइबर सुरक्षा को लेकर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी रंगारंग प्रस्तुति देकर महिलाओं को विपरीत परिस्थितियों से निकलने के उपाय सुझाए। यूनिसेफ की ओर से टीम का नेतृत्व कर रहे तरुण प्रताप सिंह का योगदान रहा। संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed