फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Auto rider teenager dies after colliding with loader

Hathras News: लोडर की टक्कर से ऑटो सवार किशोर की मौत

Fri, 12 Dec 2025 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Auto rider teenager dies after colliding with loader
मक्खनपुर फिरोजाबाद से गुजर रहे सिक्सलेन हाइवे पर स्थित इकरा कॉलेज के पास बुधवार की सुबह मैक्स लोडर वाहन ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार सादाबाद के किशोर अंशु की मौत हो गई, जबकि उसके नाना घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सादाबाद के मोहल्ला जीओ ऑफिस वाली गली के निवासी अंशु (13) अपने नाना रमेश चंद्र निवासी गांव जरारा नारखी के साथ बुधवार को ऑटो से बकरा बेचने के लिए इटावा के जसवंत नगर जा रहे थे। इसी दौरान मैक्स लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में अंशु की मौत हो गई। बताते हैं कि अंशु अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह एक साल से अपने नाना के पास ही रह रहा था। उसका शव आने पर अंतिम संस्कार किया गया, जिससे माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed