फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Auto overturned after collision with roadways bus

Hathars Road Accident: रोडवेज बस की टक्कर से पलटा ऑटो, 12 लोग घायल, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Sun, 06 Jul 2025 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 10:48 PM IST
सार

एक ऑटो में सवार होकर 12 लोग एटा से सिकंदराराऊ आ रहे थे, जैसे ही ऑटो एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गया।

विज्ञापन
Auto overturned after collision with roadways bus
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट 6 जुलाई सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो हाइवे के किनारे पलट गया। उसमें सवार यात्रियों में चीखपुकार मच मई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं समेत चार लोगों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


6 जुलाई को एक ऑटो में सवार होकर 12 लोग एटा से सिकंदराराऊ आ रहे थे, जैसे ही ऑटो एटा रोड स्थित गांव रतिभानपुर के निकट पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गया। इसमें सवार लोग मदद के लिए चीखपुकार करने लगे। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। आनन-फानन लोगो ने ऑटो में फंसे लोगो को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।  इस हादसे में इंद्रपाल, रीना निवासीगण पिलुआ जिला एटा, बबलेश, पूनम, नितिन, निधि, अवनीश, साधना, आयुष, विनय कुमार, विमलेश, सर्वेश देवी निवासीगण हाथरस जंक्शन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रपाल, रीना, नितिन और पूनम को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed