{"_id":"6a8767da6f1fe56a70037950","slug":"dadri-prayagraj-special-gets-91-additional-trips-relief-for-passengers-hathras-news-c-56-1-hts1003-153054-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दादरी–प्रयागराज स्पेशल के 91 फेरे बढ़े, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दादरी–प्रयागराज स्पेशल के 91 फेरे बढ़े, यात्रियों को राहत
Fri, 21 Aug 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 02417/02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस की संचालन अवधि 91 फेरों के लिए बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट, ठहराव और समय सारिणी के अनुसार एक दिसंबर तक चलेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 02417 प्रयागराज से दादरी के लिए एक सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 02418 दादरी से प्रयागराज के लिए दो सितंबर से एक दिसंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी। दोनों दिशाओं में कुल 91-91 फेरे लगाए जाएंगे।
त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 26 अगस्त से एक सितंबर तक इस ट्रेन में 24 कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान ट्रेन में दो एसएलआर/डी, छह सामान्य, 12 स्लीपर, तीन एसी तृतीय तथा एक एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कोच रहेंगे। इसके बाद विस्तारित अवधि में ट्रेन 21 कोच के साथ चलेगी, जिसमें दो एसएलआर/डी, पांच सामान्य, 10 स्लीपर, तीन एसी तृतीय और एक एसी प्रथम श्रेणी कोच शामिल होंगे। रेलवे के इस निर्णय से हाथरस सहित मार्ग के हजारों यात्रियों को रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन में यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।