{"_id":"6a87387a5f76a2bb8c04a816","slug":"kisan-mahapanchayat-in-sadabad-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाकियू टिकैत का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन 11 वें दिन जारी, आज होगा किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाकियू टिकैत का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन 11 वें दिन जारी, आज होगा किसान महापंचायत
Fri, 21 Aug 2026 12:55 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:55 AM IST
सार
किसानों ने मांग की है कि सरकार को आलू की खरीद 1600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से करनी चाहिए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। किसान रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए और बिना किसान रजिस्ट्री के ही खाद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सादाबाद तहसील परिसर में चल रहे धरने पर बैठे किसान
- फोटो : संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। आगरा से आए कांग्रेस नेता रमाकांत सारस्वत ने भी किसानों के धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
सारस्वत ने कहा कि सादाबाद में किसानों की मांग जायज हैं। सरकार को आलू की खरीद 1600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से करनी चाहिए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। किसान रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए और बिना किसान रजिस्ट्री के ही खाद मिलनी चाहिए। मंडल उपाध्यक्ष चंद्रेश चौधरी ने बताया कि अनिश्चिकालीन हड़ताल के बाद भी प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की है, इसलिए शुक्रवार को तहसील परिसर में किसान महापंचायत होगी, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया। मौके पर मथुरा प्रसाद, पुष्पेंद्र फौजदार, चंद्रेश चौधरी, विश्वजीत आर्य, विक्रम सिंह वर्मा, श्रीराम, ओमप्रकाश बधौतिया, अशोक कुमार, लक्ष्मण सिंह, पदम सिंह आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन