{"_id":"6a8806f93cab7105400e1d1f","slug":"mechanic-killed-after-being-struck-by-engine-one-critically-injured-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: इंजन की चपेट में आकर मिस्त्री की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: इंजन की चपेट में आकर मिस्त्री की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा हड़कंप
Fri, 21 Aug 2026 01:36 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:36 PM IST
सार
मृतक की पहचान गांव ऊस्वा निवासी करीब 60 वर्षीय रामकिशन पुत्र सियाराम के रूप में हुई है, जो डीजल इंजन मरम्मत का काम करते थे।
विज्ञापन
इंजन की चपेट में आकर मिस्त्री की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासनी शुक्रवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊस्वा में डीजल इंजन की मरम्मत करते समय अचानक भील फटने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। इंजन मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना खंडेलवाल चौकी के अंतर्गत हुई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव ऊस्वा निवासी करीब 60 वर्षीय रामकिशन पुत्र सियाराम के रूप में हुई है, जो डीजल इंजन मरम्मत का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे गांव के ही रामकिशन के यहां इंजन ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान काम करते समय इंजन की भील फट गई। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे में रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। इंजन मालिक 32 वर्षीय दीपक पुत्र रामबाबू भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन बताया गया कि रामकिशन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर खंडेलवाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन