{"_id":"69e0ddf3b5061379d306d026","slug":"auto-collided-with-school-bus-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: स्कूल बस से टकराया ऑटो, बच्चों की मची चीख-पुकार, आगे बैठे तीनों सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: स्कूल बस से टकराया ऑटो, बच्चों की मची चीख-पुकार, आगे बैठे तीनों सगे भाई घायल
Thu, 16 Apr 2026 06:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:33 PM IST
सार
अंशु, प्रांशु और अंश ऑटो से प्रकाश एकेडमी स्कूल जा रहे थे, जैसे ही वह सैयद भट्ठा के निकट पहुंचे तो ऑटो एक निजी बस से टकरा गया। जिससे आगे बैठे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी में घर से स्कूल आ रहे तीन सगे भाइयों का ऑटो एक निजी स्कूल की बस से टकरा गया। जिससे ऑटो में आगे बैठे तीनों सगे भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
16 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे बसगोई निवासी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के तीन पुत्र अंशु (12), प्रांशु (10) और अंश (8) ऑटो से प्रकाश एकेडमी स्कूल जा रहे थे, जैसे ही वह सैयद भट्ठा के निकट पहुंचे तो ऑटो एक निजी बस से टकरा गया। जिससे आगे बैठे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, चीख पुकार मच गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन
परिवार के लोग घायल छात्रों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण परिवार के लोग उपचार के लिए उसे अलीगढ़ ले गए। जहां पर घायल छात्र का उपचार चल रहा है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक घायल एवं बस चालक अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि किसी भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। परिवार के लोग बच्चों को उपचार के लिए अपने साथ ले गए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।