फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Audio of demanding bribe goes viral, notice issued to clerk

Hathras News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, लिपिक को नोटिस जारी

Mon, 03 Feb 2025 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Audio of demanding bribe goes viral, notice issued to clerk
लिपिक और शिक्षक की फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लिपिक महिला अधिकारी के नाम पर किसी पत्र पर हस्ताक्षर कराने के लिए 15 हजार रुपये मांग रहा है। बीएसए ने आरोपी लिपिक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। वायरल ऑडियो एक लिपिक और एक शिक्षक की फोन पर हुई बातचीत की बताई जा रही है। बातचीत में शिक्षक किसी पत्र पर हस्ताक्ष कराने की बात कर रहा है, जिसके लिए लिपिक 15 हजार रुपये मांग रहा है, साथ ही कह रहा है कि दस हजार रुपये से बात नहीं बनेगी। अधिकारी ने इन्कार कर दिया है। वायरल ऑडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए स्वाति भारती ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहपऊ के कनिष्ठ सहायक बसंतलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कनिष्ठ लिपिक को तीन दिन के अंदर इस मामले में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed