फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attempt to rob milk tanker

Hathras News: दूध का टैंकर लूटने का प्रयास, चालक-क्लीनर से मारपीट, पुलिस पहुंचते ही छोड़ भागे बदमाश

Sun, 13 Aug 2023 08:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 08:15 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुरैना से एक 14 पहिया टैंकर में दूध लेकर क्लीनर रामजीत पुत्र बदन सिंह, निवासी खंडेल चाचीपुरा, थाना फतेहाबाद जिला आगरा के साथ मोदीनगर जा रहे थे। तभी आगरा-नोएडा एक्सप्रेस स्थित कुबेरपुर के पास टैंकर के पहुंचने पर चार लोग सवारी के रूप में टैंकर सवार हो गए। 

विज्ञापन
Attempt to rob milk tanker
थाना हाथरस गेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में बदमाशों ने शनिवार की देर रात आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर हतीसा पुल के निकट दूध के टैंकर के चालक-क्लीनर को पीटकर दूध के टैंकर को लूटने का प्रयास किया। टैंकर सवार क्लीनर और पुलिस की मुश्तैदी के चलते एक बड़ी वारदात होने से बच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश चालक-क्लीनर और टैंकर को छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई से घायल चालक-क्लीनर को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल में दाखिल कराया। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


आगरा गांव खेरिया थाना इरादत नगर निवासी निर्मेष पुत्र रामवीर टैंकर चालक है। शनिवार को वह मध्य प्रदेश के मुरैना से एक 14 पहिया टैंकर में दूध लेकर क्लीनर रामजीत पुत्र बदन सिंह, निवासी खंडेल चाचीपुरा, थाना फतेहाबाद जिला आगरा के साथ मोदीनगर जा रहे थे। तभी आगरा-नोएडा एक्सप्रेस स्थित कुबेरपुर के पास टैंकर के पहुंचने पर चार लोग सवारी के रूप में टैंकर सवार हो गए। 
विज्ञापन


सादाबाद तक टैंकर के पहुंचने तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। सादाबाद पहुंचते ही एक पेट्रोल पंप पर टैंकर चालक व क्लीनर ने गाड़ी में तेल डलवाया। सादाबाद से निकलने के साथ ही टैंकर में सवार चारों बदमाशों ने टैंकर चालक निर्मेष व क्लीनर रामजीत के साथ मारपीट व लूटपाट शुरु कर दी। दोनों बेहोश हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने दोनों से 11 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए। जैसे ही टैंकर आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर हतीसा पुल के निकट पहुंचा। तभी क्लीनर रामजीत को होश आ गया। बाईपास पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को देखकर क्लीनर ने शोर-मचाना शुरु कर दिया। यह देख तुरंत ही पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस ने टैंकर का पीछा शुरु कर दिया। 

पुलिस को पीछे आता देख बदमाश चालक-क्लीनर व टैंकर को बाईपास पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर कई थानों का पुलिस बल और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और उन्हें उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। 

टैंकर चालक व क्लीनर के साथ हुई घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -सतेंद्र सिंह राघव, प्रभारी, निरीक्षक, कोतवाली, हाथरस गेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed