{"_id":"6776b675431ea8a97c04eaef","slug":"attackers-shot-the-grandmother-and-grandson-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हमलावरों ने दादी-नाती को मारी गोली, बहन बाल-बाल बची, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हमलावरों ने दादी-नाती को मारी गोली, बहन बाल-बाल बची, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी हिरासत में
Thu, 02 Jan 2025 09:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 09:23 PM IST
सार
दवा दिलाकर सनी अपनी बहन और दादी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक गांव गढ़ी जैनी के निकट पहुंची, तभी जलेसर की ओर से दो बाइकों पर आ रहे पांच युवकों ने सनी की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल वृद्धा को ले जाते परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के जलेसर रोड के गांव गढ़ी जैनी के निकट 2 जनवरी की रात करीब साढ़े सात बजे दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते दादी-नाती को गोली मार दी। मौके पर मौजूद युवती भी बाल-बाल बच गई। घायल अवस्था में दादी-नाती को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने एक आरोपी हमलावर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गांव गढ़ी जैनी निवासी विनोद कुमार का 26 वर्षीय पुत्र सनी अपनी 18 वर्षीय बहन वर्षा के साथ 75 वर्षीय दादी जयमंती देवी को आंखों की दवा दिलवाने के लिए जलेसर रोड स्थित छतरी पर आया था। यहां से दवा दिलवाने के बाद दादी को पैरों का दर्द दूर करने की दवा दिलाने के लिए इगलास अड्डा पहुंचा। दवा दिलाकर सनी अपनी बहन वर्षा और दादी जयमंती देवी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक गांव गढ़ी जैनी के निकट पहुंची, तभी जलेसर की ओर से दो बाइकों पर आ रहे पांच युवकों ने सनी की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी।
विज्ञापन
बाइक को रोकने के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। सनी के सीने व पैर में गोली लग गई, जबकि जयमंती देवी के पेट में गोली लगी, जबकि वर्षा बाल-बाल बच गई। गोली लगने की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई। वर्षा ने घटना की सूचना तत्काल फोन पर गांव में दी तो ग्रामीण व परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस बल के साथ पहले अस्पताल और फिर घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि फायरिंग करने वालों की तलाश में टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वर्षा ने बताया है कि उसने हमलावरों को पहचान लिया है।