{"_id":"654fbf044cd21880dd069987","slug":"atm-became-empty-before-diwali-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM: दिवाली से पहले ही दगा दे गए एटीएम, खत्म हुई नकदी, इधर से उधर भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM: दिवाली से पहले ही दगा दे गए एटीएम, खत्म हुई नकदी, इधर से उधर भटके लोग
Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:21 PM IST
सार
हाथरस में बैंकों की लगभग 40 शाखाएं हैं। इनके सापेक्ष लगभग 80 एटीएम जिले में स्थापित हैं। त्योहारी सीजन के अवकाश के पहले ही दिन इन एटीएम से नकदी नदारद दिखी।
विज्ञापन
चक्की बाजार स्थित बैंक ऑफ बडोदा के एटीएम पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के अवकाश के पहले ही दिन शहर व देहातों के एटीएम दगा दे गए। ज्यादातर एटीएम में नकदी खत्म हो गई। 11 नवंबर की दोपहर से ही लोग नकद निकासी के लिए भटकते रहे। शहर के कुछ एटीएम ऐसे थे, जिनमें सिर्फ नकदी जमा होने की ही सुविधा थी। इन एटीएम में नकदी जमा होने से निकालने वालों को भी कुछ राहत मिल गई।
विज्ञापन
हाथरस में बैंकों की लगभग 40 शाखाएं हैं। इनके सापेक्ष लगभग 80 एटीएम जिले में स्थापित हैं। त्योहारी सीजन के अवकाश के पहले ही दिन इन एटीएम से नकदी नदारद दिखी। शहर के अलीगढ़ रोड इलाके के ज्यादातर एटीएम में नकदी नहीं थी। यही हाल आगरा व मथुरा मार्ग के एटीएम का भी था। ऐसे में कुछ ऐसे एटीएम थे, जिनमें नकदी जमा करने की सुविधा थी। इनमें लोगों ने नकदी जमा कराई तो निकालने वालों की कुछ जरूरत तो पूरी हो ही गई।
विज्ञापन