फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   athras tahsil tops in negligence of disposal of prayer papers

प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही में हाथरस तहसील -अब्बल-

Wed, 31 Jul 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
athras tahsil tops in negligence of disposal of prayer papers
प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही में हाथरस अव्वल
विज्ञापन

जिले में 11,789 निवास, आय और जाति संबंधी प्रमाण पत्र निस्तारण के इंतजार में लंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में आय, जाति व निवास संबंधी 11,789 प्रार्थना पत्र निस्तारण के इंतजार में लंबित हैं। इन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही बरतने में हाथरस तहसील अव्वल स्थान पर हैं। यहां 5,007 प्रार्थना पत्र अभी भी संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट लगने का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण संबंधित आवेदनकर्ता आए दिन जनसेवा व लोकवाणी केंद्रों के चक्कर काटते नजर आते हैं।
शासन स्तर से प्रमाण पत्रों के लिए आम जन को कार्यालयों के चक्कर से निजात देने के लिए ऑनलाइन माध्यम शुरू किया गया। यहां तक शासन स्तर से प्रमाण पत्रों के जारी होने के लिए एक निर्धारित अवधि भी नियत की गई, ताकि आवेदक को निर्धारित समयावधि में प्रमाण पत्र मिल सके, लेकिन यहां जिले में इस सुविधा का संबंधित अधिकारियों ने मखौल उड़ा रखा है। वर्तमान स्थिति में जिले में 11,789 प्रार्थना पत्र आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण आवेदनकर्ताओं को लोकवाणी और जन सेवा केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि लंबित प्रार्थना पत्रों की श्रेणी में हाथरस तहसील अब्बल नंबर पर है। यहां तहसील सदर में 5,007 आवेदन अधिकारियों की ओके की रिपोर्ट लगने के इंतजार में हैं। यहां एसडीएम सदर की रिपोर्ट के इंतजार में 1,462 तो तहसीलदार की रिपोर्ट के इंतजार में 3,545 आवेदन लंबित हैं। ऐसा ही हाल अन्य तहसीलों का है। जहां प्रमाण पत्रों के आवेदन की संख्या भरपूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed