फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   athras: Land crisis again came in the way of construction of bus stand in Sikandrau

हाथरस : सिकंदराराऊ में बस स्टैंड निर्माण में फिर आड़े आया जमीन का संकट

Mon, 04 Oct 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
athras: Land crisis again came in the way of construction of bus stand in Sikandrau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में लंबे समय से रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग उठ रही है। अब जिला प्रशासन ने बाईपास पर गांव सलावतपुर के निकट बस स्टैंड के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है। कागजों में यह भूमि 1.03 हेक्टेयर है, जबकि मौके पर रोडवेज कर्मियों ने पैमाइश कराई तो यह भूमि 7,500 वर्ग मीटर ही निकली। हालांकि रोडवेज के अधिकारी कह रहे हैं कि बस स्टैंड निर्माण के लिए यह भूमि पर्याप्त है।
सिकंदराराऊ में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण लंबे समय से प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। रोडवेज के अधिकारियों ने यहां बस स्टैंड के निर्माण के लिए मुख्यालय से कई बार पत्राचार किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने सिकंदराराऊ बाईपास पर गांव सलावतपुर के निकट चारागाह की भूमि उपलब्ध करा दी। कागजों में यह भूमि 1.03 हेक्टेयर है।
विज्ञापन

जब रोडवेज अफसरों न ेइसका सर्वे कराया तो मौके पर 7,500 वर्ग मीटर भूमि मिली। अब रोडवेज इतनी भूमि को भी लेने के लिए तैयार है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है यहां बस स्टैंड के हिसाब से काम हो सकता है। अब इस भूमि को जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के नाम ट्रांसफर किया जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed