{"_id":"63028b6b8b865f68b841d101","slug":"athras-chief-minister-i-am-a-bjp-worker-my-land-has-been-occupied-by-the-bullies-hasayan-news-ali2986101127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुख्यमंत्री जी, मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं, मेरी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुख्यमंत्री जी, मैं भाजपा कार्यकर्ता हूं, मेरी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है
विज्ञापन
पीड़ित किसान।
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
ग्राम पंचायत हरीनगर छीतूपुर के एक किसान की पैतृक जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मेड़ ाटकर जुताई कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। मामले में तहसील स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर युवक ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर और ट्वीट कर शिकायत की है।
संजय कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। मेरी पैतृक उपजाऊ भूमि गाटा संख्या 276 खतौनी संख्या 399 पर गांव के लोगों ने दबंगई से कब्जा कर लिया है।
मैंने दो बार एसडीएम अंकुर वर्मा से इसकी शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एंटी भू माफिया पोर्टल, पीएम व सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत को बिना मौके पर आए ही जमीन को कब्जा मुक्त कराए बिना ही गलत तरीके से रिपोर्ट लगाकर निस्तारण दिखा दिया। अब युवक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।