फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Atal Convention Center and Guest House to be gifted to the city.

Hathras News: अटल कन्वेंशन सेंटर व गेस्ट हाउस की मिलेगी सौगात

Wed, 17 Jun 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Atal Convention Center and Guest House to be gifted to the city.
अटल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करतीं प्रभारी मंत्री। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : information Department
जनपद को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल कन्वेंशन सेंटर और गेस्ट हाउस की सौगात मिलने जा रही है। मंगलवार को ग्राम हतीसा भगवंतपुर में अवस्थापना विकास निधि से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद प्रभारी बेबीरानी मौर्य ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि लगभग 200 लोगों की क्षमता वाले इस आधुनिक कन्वेंशन सेंटर में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर परिसर में अतिथियों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे बाहर से आने वाले अधिकारियों और आगंतुकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इस परियोजना पर लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed