फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   asking for 7.86 crore rupees to compensate 1336 farmer

1336 किसानों की कर्जमाफी के लिए 7.86 करोड़ की डिमांड जनरेट

Thu, 16 Jan 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
asking for 7.86 crore rupees to compensate 1336 farmer
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 1336 किसानों की कृषि विभाग की ओर से कर्ज माफी के लिए 7.86 करोड़ की डिमांड जेनरेट कर शासन को भेज दी गई है। जिला स्तर पर 3,146 किसानों ने पुन: कर्जमाफी के लिए आवदेन किया था। इन आवेदनों की विभाग की ओर शासन के मानक को ध्यान में रखते हुए परीक्षण किया। इस दौरान 1,471 आवेदन परीक्षण में दस्तावेजों अधूरे होने और अन्य कारणों से अलग कर दिए गए थे।
शासन के निर्देश पर जिले भर से किसानों से कर्ज माफी के आवेदन विभाग के द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन लिए गए थे। इन आवेदनों के आने के बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से संबंधित बैंक और अन्य दस्तावेजों की परीक्षण किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों के डाटा कर्ज माफी के लिए भेजा। इस डाटा में से 1471 आवेदनों में कमी पाए जाने पर इस डाटा को शासन ने जिले पर लौटा दिया था। अब इसमें से 1336 किसानों की डिमांड जनरेट कर विभाग ने शासन को भेज दी है। कृषि विभाग की ओर से इन किसानों की कर्ज माफी के लिए 7.86 करोड़ रुपये की डिमांड जनरेट की गई है। शासन स्तर से बैंकों के माध्यम से सीधे किसान के खाते में कर्ज माफी की धनराशि भेजी जाएगी। अब जल्द ही मांग के आधार पर किसानों की कर्ज माफी की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कर्जमाफी के लिए 1336 किसानों के लिए 7.86 करोड़ रुपये की डिमांड भेज दी गई है। अब शासन स्तर पर कार्रवाई पूरी होने के बाद किसानों की कर्जमाफी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डिपिन कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed