{"_id":"6400e0fe52a7f7bdd6082080","slug":"asked-for-clarification-deputy-collector-wrote-on-the-same-letter-i-resign-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मांगा था स्पष्टीकरण, डिप्टी कलेक्टर ने उसी पत्र पर लिख दिया- मैं अपना इस्तीफा देता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मांगा था स्पष्टीकरण, डिप्टी कलेक्टर ने उसी पत्र पर लिख दिया- मैं अपना इस्तीफा देता हूं
Thu, 02 Mar 2023 11:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:16 PM IST
सार
चार अगस्त 2020 से हाथरस में ओसी कलेक्ट्रेट के पद पर तैनात मनोज सिंह ने इस्तीफा जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजा है। डिप्टी कलेक्टर द्वारा अचानक इस्तीफा दिए जाने की बात से कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी विभागों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार सिंह
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
हाथरस कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में मनमानी से आहत डिप्टी कलेक्टर मनोज सिंह ने बृहस्पतिवार शाम को स्पष्टीकरण पत्र में अपने पद से इस्तीफा देने की बात लिख दी।
विज्ञापन
चार अगस्त 2020 से हाथरस में ओसी कलेक्ट्रेट के पद पर तैनात मनोज सिंह ने इस्तीफा जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व अन्य उच्चाधिकारियों को भेजा है। डिप्टी कलेक्टर द्वारा अचानक इस्तीफा दिए जाने की बात से कलेक्ट्रेट सहित अन्य सरकारी विभागों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
बताते हैं कि जौनपुर के मूल निवासी मनोज सिंह का रिटायरमेंट दो साल बाद है। इस संबंध में मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में मनमानी चल रही है। वह कई दिनों से इसे देख रहे थे। इसमें सुधार होता न देखकर मन आहत था। इसी के चलते जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व उच्च उच्चाधिकारियों को अपना इस्तीफा भेज दिया है। डिप्टी कलेक्टर द्वारा अचानक इस तरह से इस्तीफा दिए जाने से प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। अब इस इस्तीफे पर प्रशासनिक प्रतिक्रिया की ओर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि एक मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण पत्र पर ही उन्होंने लिखा है कि कार्य करने में असुविधा हो रही है, मैं अपना इस्तीफा देता हूं। हार्ड कॉपी प्राप्त नहीं हुई है। अगर इस्तीफा प्राप्त होता है, तो नियमानुसार अग्रसारित कर दिया जाएगा।