फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ask showcause in fraud

बीज बिक्री में कालाबाजारी का आरोप, स्पष्टीकरण तलब

Sat, 16 May 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
ask showcause in fraud
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के एक बीज विक्रेता को बीज बिक्री में कालाबाजारी करने के मामले में जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्होंने नोटिस के माध्यम से तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में कारौ़वाई अमल में लाई जाएगी।

नोटिस के माध्यम से जिला कृषि अधिकारी ने कहा है कि निजामतपुर निवासी धर्मवीर ने कार्यालय में एक शिकायती पत्र दिया। पत्र के माध्यम से बताया कि बीएन किसान सेवा केंद्र दरियापुर द्वारा निर्धारित दरों से अधिक की बीज बिक्री की जा रही है। नोटिस के जरिए जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि फर्म के द्वारा डीसीएम श्री राम लिमिटेड, श्री राम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल यूनिट नई दिल्ली द्वारा उत्पादित बीटी कॉटन के बीज का पैकेट 800 रुपये का बिक्री किया गया है। पैकेट पर बीज की खुदरा कीमत 730 अंकित है। बीज पर अधिक मूल्य वसूल कर कालाबाजारी की गई है। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी ने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed