फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   asha worker work praised

आशाओं की मेहनत को शासन ने सराहा

Wed, 10 Jun 2020 10:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
asha worker work praised
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ता तथा आशा संगिनियों की अहम भूमिका को देखते हुए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक विजय विश्वास पंत ने प्रोत्साहन राशि जारी की हैं।

मिशन निदेशक ने मार्च से लेकर जून तक का बजट भी जारी कर दिया है। कोविड -19 संक्रमण से बचाव और बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग के लिए घर-घर सर्वे आदि कार्य आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनियों ने किए। गांव के हर मोहल्ले में जाकर सर्वे करती हैं। आशा बाहर से आए हुए लोगों का ब्योरा जुटा रही हैं। इसके साथ ही वे सर्वे के दौरान घर के अन्य सदस्यों के हालचाल भी पता करती हैं। वह लगातार पूछ रही हैं कि घर में किसी को बुखार, जुकाम या खांसी तो नहीं हैं। इसके साथ ही वह लोगों को जागरुक कर रही हैं। आशा कार्यकर्ता प्रवासी के घर के बाहर उचित स्थान पर एक होम क्वारंटीन संबंधित पोस्टर लगाती है। जिसे अवधि के समाप्त होने पर हटा दिया जाता है। निगरानी समिति की सदस्य के तौर पर उनकी अहम भूमिका है। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि आशा कार्यकर्ता तथा आशा संगिनियों को प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। जिले में यह कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका अदा कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed