फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   As the temperature rises, two thousand families in the city are facing drinking water crisis

Hathras News: पारा बढ़ते ही शहर के दो हजार परिवारों पर छाया पेयजल संकट

Wed, 16 Apr 2025 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
As the temperature rises, two thousand families in the city are facing drinking water crisis
गर्मी शुरू होते ही शहर के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। कुछ मोहल्लों में तो मात्र पांच से दस मिनट ही पेयजल आपूर्ति की जा पा रही है। लोगों के पेयजल के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन





शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा अशोका टाकीज, जलेसर रोड, मोहल्ला ऊंटगाड़ी सहित कई जगह पानी मिनटों के हिसाब से आ रहा है। हालात यह हैं कि शुरूआत के पांच-दस मिनट पानी आता है। इसमें घरों में जो पानी भर पाता है, वह भर जाता है उसके बाद नल चले जाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो ऐसा पिछली गर्मी में भी हुआ था।
विज्ञापन





दरअसल पानी की टंकी इन मोहल्लों से काफी दूर है। पानी का प्रेशर भी कम हो जाता है। इन मोहल्लों में गर्मी के समय मांग अधिक हो गई है। इसके कारण परेशानी और बढ़ गई है। टंकी से आपूर्ति दिए जाने के कुछ समय तक ही पानी आ पाता है। लोगों का कहना है कि यहां तक पानी आने के लिए हमने नगर पालिका से कई बार शिकायत की है। पम्प लगाए जाने की मांग भी की है, लेकिन अभी तक इस पर सुनवाई नहीं हुई है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित कुमार सिंह का कहना है कि समस्या को दिखवाकर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




र्मियां शुरू होते ही पानी न आने की समस्या आ रही है। अब 10 मिनट ही पानी आ रहा है। इसे लेेकर लगातार कई बार नगर पालिका में शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। -धर्मवीर, निवासी, ऊंटगाड़़ी मोहल्ला।






हमारे मोहल्ले के लोग इस समय पानी की समस्या से काफी परेशान है। उन्हें दूसरी जगहों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। नलों में पानी कुछ देर के लिए ही आता है। उस समय में पूरे बर्तन नहीं भर पाते हैं। -मिलन कुशवाह, निवासी, अशोका टाकीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed