फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   As the supply of pulses increased, the taste of pulses became cheaper.

Hathras News: दलहन की आवक बढ़ी तो सस्ता हुआ दाल का जायका

Tue, 23 Dec 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 23 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
As the supply of pulses increased, the taste of pulses became cheaper.
शहर की एक दालमिल में तैयार होती दाल। संवाद - फोटो : samvad
बाजार में आवक बढ़ने से एक बार फिर दालों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अरहर, मूंग, मसूर और उड़द सहित लगभग सभी प्रमुख दालों के दामों में पांच से आठ रुपये प्रति किलो तक की कमी आई है।
विज्ञापन

शहर के दलहन कारोबारियों के अनुसार मांग में कमी और विदेशों से अत्यधिक मात्रा में आवक होने के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। जिले की दाल मिलों में कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, रूस, म्यानमार, तंजानिया और सूडान जैसे देशों से दालों की आपूर्ति हो रही है। सरकार की ओर से विदेशों से दलहन के आयात पर शुल्क हटा दिए जाने के बाद से दलहन के दामों में लगातार गिरवट दर्ज की जा रही है। इससे आम उपभोक्ताओं को जहां राहत मिली है, वहीं दाल मिल संचालकों और स्थानीय किसानों को नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह हैं दालों के थोक दाम
दाल


एक माह पहले

अब
अरहर


77 रुपये किलो

70 रुपये किलो
मूंग धोवा

108 रुपये किलो

100 रुपये किलो
मूंग छिलका

100 रुपये किलो

95 रुपये किलो
उड़द धोवा

115 रुपये किलो

110 रुपये किलो
उड़द छिलका

105 रुपये किलो

100 रुपये किलो
मसूर


76 रुपये किलो

70 रुपये किलो
चना की दाल
71 रुपये किलो

64 रुपये किलो
मटर


48 रुपये किलो

44 रुपये किलो
काबुली चना
118 रुपये किलो

96 रुपये किलो


विदेशों से बहुत अधिक मात्रा में दलहन की आवक हो रही है। इस कारण लगातार दालों के दामों में कमी हो रही है। पिछले एक माह में ही दालों के दाम काफी कम हुए हैं। -कपिल अग्रवाल, दलहन के थोक विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय उपभोक्ताओं को तो फायदा हो रहा है, लेकिन किसान काफी परेशान है। विदेशों से दलहन आने के कारण स्थानीय किसानों को अपनी फसल के दाम नहीं मिल पा रहे। -गोविंद प्रसाद अग्रवाल, दाल मिल संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed