{"_id":"63ea937fc5629024d708c840","slug":"arrest-not-made-in-murder-case-police-accused-of-harassment-hathras-news-c-2-1-43975-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: हत्याकांड में नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: हत्याकांड में नहीं हुई गिरफ्तारी, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप
Tue, 14 Feb 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सादाबाद। क्षेत्र के गांव कुम्हरई में छह फरवरी को हुई हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस पूछताछ के नाम पर लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। इसको लेकर सोमवार को पीड़ित पक्ष व ग्रामीण सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी से मिले।
ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि पुलिस पूछताछ के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रही है। भय है कि पुलिस किसी निर्दोष को जेल न भेज दें। इस पर विधायक ने मामले में पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि निर्दोष जेल नहीं जाएगा। पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा पुलिस करेगी।
वहीं, पुलिस की जांच की दिशा अब इस केस में गांव के विभिन्न लोगों से व परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है, क्योंकि जिले में इस तरह की घटना पहले भी हुई है।
विज्ञापन
यही वजह है कि पुलिस की जांच में हर तरह से प्रयास कर रही है। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।