फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Arrears of 10 million on the two villages without electricity

10 लाख के बकाए पर दो गांव की बिजली गुल

Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। ओटीएस लागू हो जाने के बाद भी विद्युत विभाग बकाएदारों पर कार्रवाई करने से नहीं चूक रहा। मंगलवार को भी हाथरस जंक्शन के दो गांव की बिजली को गुल कर दिया गया। इसके अलावा शहर व कस्बोें में भी बिजली चेकिंग अभियान जारी रहा। इससे बकाएदारों में खलबली मची रही।

हाथरस जंक्शन के गांव सिकंदरपुर और खेड़ा चतुर्भुज में विद्युत विभाग का करीब दस लाख रुपये का बकाया चल रहा था, जिस वजह से इन दोनों गांवो की बिजली को मंगलवार को गुल कर दिया गया। जेई लक्ष्मी नारायण ने बताया कि छह ओटीएस पंजीकरण हुए। आठ बकाएदाराें के कनेक्शन काटे गए। 1.66 लाख की वसूली हुई। इसके अलावा शहर में भी गिजरौली बिजलीघर से जुड़ी हरवंश बिहार कॉलोनी की बिजली को भी गुल कर दिया गया। शहर में खंदारीगढ़ी में भी चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में एसई व एक्सईएन मौजूद थे। जेई टीपी सिंह ने बताया कि अभियान में बकाएदार ओमवती देवी, सोनू, मीना देवी, राजकिशोर, संजय कुमार को काटे गए कनेक्शन पर अवैध रूप से बिजली का अवैध रूप से प्रयोग करते हुए पाया गया। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 पोल क्षतिग्रस्त 

हाथरस। कस्बा सादाबाद में एक अज्ञात वाहन ने हाथरस रोड पर हाथरस साइड कोल्ड की लाइन में टक्कर मार दी, इससे 12 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। विभाग को करीब 1.24 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस संबंध में जेई एसके गौतम ने थाना सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed