{"_id":"5dd045418ebc3e54f31454c7","slug":"arrangements-to-prevent-fraud-in-hathras-depot-hathras-news-ali2189641110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस डिपो में नहीं फर्जीवाड़े को रोकने के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस डिपो में नहीं फर्जीवाड़े को रोकने के इंतजाम
विज्ञापन

84 बसों पर चेकिंग के लिए मात्र एक टीआई की तैनाती
बसों की आरएम ऑफिस के दस्ते के भरोसे चेकिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस डिपो की बसों में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। 84 बसों पर मात्र एक टीआई की तैनाती है। जिले की सड़कों पर दौड़ने वाली बसों की चेकिंग आरएम आफिस के स्क्वायड के भरोसे हैं। इस कारण शातिर निगम को आराम से चूना लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 84 बसें हैं। ये बसें लोकल और लंबे रूटों पर संचालित होती हैं। बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए हाथरस डिपो में मात्र एक टीआई की तैनाती है। इस कारण सालों से तीन लोग बिना रिचार्ज कराए एमएसटी से सफर करते रहे।
महिला परिचालक ने तीन एमएस्टी को जब्त कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि हमारे यहां एक टीआई की तैनाती है। आरएम ऑफिस से चेकिंग के लिए स्क्वायड आता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी आरएम दे सकते हैं।