फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Army personnel dies of heart attack on duty

Hathras News: ड्यूटी पर पड़ा हार्ट अटैक, सैन्य कर्मी की मौत

Sat, 07 Feb 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 07 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Army personnel dies of heart attack on duty
श्रीनगर के राजौरी इलाके में तैनात सेना के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवान उमेश कुमार (37) की बृहस्पतिवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर गांव में पार्थिव शरीर आते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


उमेश कुमार पुत्र शांति स्वरूप सीमा सड़क संगठन की इकाई जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में मल्टी स्किल्ड वर्कर के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि बुधवार की रात वह अपने कैंप में ठीक-ठाक सोए थे, लेकिन सुबह नहीं उठे। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। यहां सुबह से ही गांव संख्या में लोग जमा रहे। अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पत्नी ने जब चेहरा देखा तो वह बदहवास हो गईं। जवान अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे छोटी साढ़े तीन साल की है। परिजनों ने बताया कि पत्नी भी तीन माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सम्मान के दौरान जवान के भाई मुकेश को टुकड़ी ने तिरंगा सौंपा। इसके बाद गारद सलामी दी गई। भाई ने भी जवान को मुखाग्नि दी। इस दौरान एसडीएम सदर, सीओ सिटी, कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व अन्य लोग मौजूद रहे।


छुट्टी पर गांव आने वाले थे जवान

उमेश कुमार छुट्टी लेकर गांव आने वाले थे। आठ फरवरी को उनकी शादी की सालगिरह है। इस संबंध में पत्नी से भी बात हुई थीं। अचानक मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed