फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Approval received for construction and widening of six roads in the district

Hathras News: जिले की छह सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति

Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 05 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Approval received for construction and widening of six roads in the district
जिले के सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ और सुगम बनाने की दिशा में शासन स्तर पर बड़ा निर्णय लिया गया है। जिले की छह प्रमुख सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए करीब 81 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। आठ करोड़ रुपये की प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार की गई परियोजनाओं में 13 किलोमीटर के अकराबाद-सासनी सहित कुल छह मार्गों के निर्माण की शासन ने स्वीकृति दे दी है। इन सड़कों के चौड़ीकरण से न केवल परिवहन में तेजी आएगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र से शहर तक पहुंचने में लगने वाला समय लगभग 30 प्रतिशत तक घटेगा।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि स्वीकृति के बाद अब इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों ने भी इस स्वीकृति का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकों सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति।
सड़क





किलोमीटर

कुल लागत
हाथरस जंक्शन-बेरगांव
मार्ग


7.40 किमी

1061.56 लाख
कोकना कलां- कोकना खुर्द मार्ग

6.20 किमी

914.60 लाख
सादाबाद-जलेसर- करकौली मार्ग

04 किमी

690.28 लाख
एनएच 530बी से हसायन मार्ग


12.226 किमी
2036.03 लाख
एनएच 34 से कचौरा मार्ग


6.70 किमी

987.96 लाख
सासनी -अकराबाद मार्ग


13 किमी

2314.78 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed