फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Application for admission in Atal Residential School till May 26

Hathras News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 26 मई तक आवेदन, अलीगढ़ में बन रहा स्कूल

Sat, 20 May 2023 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 09:52 PM IST
सार

हाथरस में करीब 22 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। इनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण अलीगढ़ जिले में कराया जा रहा है। पहले सत्र में कक्षा पांच पास करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
Application for admission in Atal Residential School till May 26
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए 26 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद शहर के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। करीब 100 परीक्षा के शामिल होने की उम्मीद है। श्रम विभाग द्वारा आने वाले आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन


हाथरस में करीब 22 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। इनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण अलीगढ़ जिले में कराया जा रहा है। पहले सत्र में कक्षा पांच पास करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए 26 मई तक विद्यार्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। श्रम विभाग द्वारा आवेदक विद्यार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सत्यापन के दौरान सबसे ज्यादा जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि समय से उपलब्ध न होने के कारण श्रमिकों को खासी परेशानी हो रही है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 26 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। जिनके आवेदन आ गए हैं, उनका सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed