फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Applicants are not reaching for low budget programs

Hathras News: कम बजट के कार्यक्रमों के लिए नहीं पहुंच रहे आवेदक

Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Applicants are not reaching for low budget programs
मेला श्रीदाऊजी महाराज में होने वाले कार्यक्रमों का संयोजक बनने के लिए इस बार आवेदन दिए जाने की रफ्तार काफी धीमी है। दंगल जैसे मुख्य कार्यक्रम के लिए भी अभी तक प्रशासन को सिर्फ दो आवेदन मिले हैं। विशेष तौर पर छोटे कार्यक्रमों के लिए इस साल आवेदकों की संख्या कम है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक के लिए आवेदन करने की मंगलवार को अंतिम तिथि है। इसके बावजूद अभी तक जिला प्रशासन को कुल 62 आवेदन ही मिले हैं। इनमें देवी जागरण, रसिया दंगल, लाफ्टर शो सहित कुछ कार्यक्रमों के लिए ही दो से अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को शाम पांच बजे तक ही आवेदन लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि आखिरी दिन जिला प्रशासन को 40 से अधिक आवेदन मिल सकते हैं। इस तरह कुल आवेदनों की संख्या 100 से ऊपर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दंगल के लिए संदीप शर्मा ने किया आवेदन



ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सोमवार को कई वरिष्ठ सामाजिक लोगों एवं पहलवानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कुश्ती दंगल के संयोजक के लिए अपना आवेदन सौंपा। संदीप इस वर्ष भगवान परशुराम शोभायात्रा के भी अध्यक्ष रहे हैं। इस मौके पर संदीप शर्मा के साथ पूर्व दंगल संयोजक श्याम सुंदर शर्मा बंटी, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र शर्मा उर्फ शैलू पहलवान, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य, ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष शरद उपाध्याय नंदा, परशुराम शोभायात्रा के मुख्य संयोजक केके रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed