फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anti-national forces will retort

राष्ट्र विरोधी ताकतों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

Tue, 22 Mar 2016 12:03 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। भाजयुमो द्वारा एमजी पॉलीटेक्निक से इंडिया फर्स्ट कार्यक्रम के तहत वाहन रैली और पैदल मार्च निकाला गया। इसकी शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सांसद प्रतिनिधि दिलीप पोद्दार एडवोकेट, मुकेश पौरुष ने संयुक्त रूप से तिरंगा झंडा फहराकर किया। वाहन रैली आगरा रोड से शुरू होकर सादाबाद गेट, चूना वाला डंडा, लोहट बाजार, कमला बाजार, सासनी गेट होते हुए बागला डिग्री कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। 
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने कहा कि भाजपा सिद्धांतों की पार्टी है। पीएम मोदी ने विश्व में भारत को सम्मान दिलाया है। देश की सीमाएं पहले से अधिक मजबूत हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रभारी विशाल शर्मा ने कहा कि इंडिया फर्स्ट कार्यक्रम की शुरुआत छह मार्च को वृंदावन से हुई है। भाजपा सरकार में राष्ट्रविरोधी ताकतों को सर उठाने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

भाजयुमो जिला महामंत्री मुकेश राना ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है। विपक्षी दलों को सकारात्मक सोच के साथ देशहित की राजनीति करनी चाहिए। संचालन कर रहे जिला महामंत्री चौ. चंद्रवीर सिंह और मुकेश राना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, भगवान दास माहौर, मुन्ना लाल माहौर, रामकुमार वर्मा, मूल चंद्र वार्ष्णेय, अमित भौतिका, अनुज चौधरी, विशाल शर्मा, गौरव प्रताप, अनिल शर्मा, अनिल चौधरी, ओजवीर सिंह, प्रमोद चौधरी, भागीरथ गौतम, विवेक गुप्ता, नवीन शर्मा, यतेंद्र वार्ष्णेय, अंकित बंसल, दीपक वार्ष्णेय, विपिन लवानियां, शिवेंद्र चौहान, विवेक वार्ष्णेय, डॉ. अशोक कुमार, दुर्गेश सेंगर, अंकित गौड़, विशाल वार्ष्णेय, प्रख्यात वार्ष्णेय, शशांक शर्मा सहित काफी लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed