फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anti corruption team reached Hathras Nagar palika

Hathras: नगर पालिका परिषद पहुंची एंटी करप्शन टीम, मची खलबली,कार्यालय के कर्मचारी वहां से खिसके

Wed, 05 Feb 2025 11:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 11:37 PM IST
सार

नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) महेश कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में 29 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ की टीम ने पकड़ा था।

विज्ञापन
Anti corruption team reached Hathras Nagar palika
हाथरस नगर पालिका - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम 5 फरवरी को नगर पालिका कार्यालय पहुंची। टीम के पहुंचते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। यहां टीम ने डोर-टु-डोर कूड़ा कलेक्शन संबंधी टेंडर व अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। 

विज्ञापन


टीम अपने साथ दस्तावेजों को भी एकत्रित कर ले गई। टीम को देखकर कार्यालय के कर्मचारी वहां से खिसक गए। इधर, बिजली विभाग के सासनी स्थित कार्यालय में भी टीम पहुंची। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) महेश कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में 29 जनवरी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ की टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन


उन पर आरोप है कि वह एक ठेकेदार के बिलों की फाइल को आगे नहीं बढ़ा रहे थे। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत ठेकेदार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ की टीम से की थी। ठेकेदार के सात लाख रुपये के बिल बकाया थे। ठेकेदार ने 29 जनवरी को रिश्वत देने के लिए महेश कुमार बागला जिला अस्पताल के बाहर ओवरब्रिज के नीचे एक चाय की दुकान पर बुलाया।  5 फरवरी को टीम नगर पालिका परिषद हाथरस पहुंची। टीम ने फोन के माध्यम से संपर्क कर इस मामले से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। कुछ दस्तावेजों को टीम अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed