फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Answers sought from teachers of 139 schools

Hathras News: 139 विद्यालयों के शिक्षकों से जवाब तलब

Sat, 27 Jul 2024 05:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 27 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Answers sought from teachers of 139 schools
तमाम दावों के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या नहीं बढ़ रही है। पिछले दिनों कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के संबंध में शासन ने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा था। अब बीएसए ने 30 से कम छात्र संख्या वाले 139 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1236 परिषदीय विद्यालय हैं। सरकार इन विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निशुल्क शिक्षा से लेकर निशुल्क मध्याह्न भोजन तक उपलब्ध करा रही है। इसके बावजूद विद्यालयों में छात्र संख्या नहीं बढ़ रही है। शासन की सख्ती के बाद अब बीएसए ने भी इसे लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इस क्रम में बीएसए 25 जुलाई से प्रतिदिन अपने कार्यालय में ऐसे 15 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बुलाकर छात्र संख्या कम होने का कारण जान रही हैं और इनको छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दे रही हैं। इसके साथ शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों से निपुण लक्ष्य पूर्ण करने की समय अवधि के संबंध में भी लिखित में लिया जा रहा है। बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed