{"_id":"5a5259734f1c1b18758b4ff5","slug":"another-young-man-dies-due-to-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से एक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से एक और युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
रमनपुर सियाराम कॉलोनी में ठंड से युवक की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शीतलहर के बीच मौतों का सिलसिला जारी है। अब शहर में ही एक युवक की मौत हो गई। यह युवक मूल रूप से अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर का रहने वाला था, लेकिन पिछले काफी समय से यहां सियाराम बगीची में ही रह रहा था।
सूचना पर तहसील की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार के मुताबिक युवक काफी समय से बीमार था और उसका जिला अस्पताल में उपचार भी चल रहा था। बीमारी के चलते ही उसकी मौत हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
यह युवक यहां अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। काफी समय पहले वह अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर से यहां आकर रह रहा था। शनिवार की रात को उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि ठंड के चलते युवक की मौत हुई है। सूचना पर तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल मदन शर्मा और छेदीलाल की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास के लोगों से युवक की मौत के कारणों के बारे में जानकारी ली। युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन
उसका अंतिम संस्कार भी आस-पड़ोस के लोगों से आपसी सहयोग से कराया है। तहसीलदार सदर कमलेश गोयल ने बताया कि युवक लंबे समय से बीमार था। वह शराब के नशे का आदी रहा था, जिससे उसके फेंफड़े आदि पूरी तरह खराब हो चुके थे। चार जनवरी से तबियत बिगड़ने पर उसका इलाज बागला जिला अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बताई थी, लेकिन यह लोग उसे मेडिकल नहीं ले गए। तहसीलदार का कहना है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने की संस्तुति की जा सकती है।