फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Animal bones found in car

Hathras News: गाड़ी से मिलीं पशुओं की हड्डियां, नमूना लेकर जांच के लिए भेजा

Thu, 21 Mar 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 10:17 PM IST
सार

अलीगढ़ के अतरौली निवासी युवक मैक्स पिकअप गाड़ी से सादाबाद निवासी के यहां से मरे हुए पशुओं की हड्डियां लादकर सिकंदराराऊ की  फैक्टरी में ले जा रहा था। तभी इसकी सूचना गो रक्षक दल के लोगों को मिल गई। उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मैक्स गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। उसमें मरे हुए पशुओं की हड्डियां मिलना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Animal bones found in car
मांस की सूचना पर हाथरस जक्शन पुलिस ने पकड़ी मैक्स - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने 21 मार्च की देर शाम गो रक्षक दल की सूचना पर प्रतिबंधित पशु का मीट होने की सूचना पर एक मैक्स गाड़ी को पकड़ लिया। जांच में गाड़ी में पशुओं की हड्डियां मिलीं। पुलिस ने हड्डियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के अतरौली निवासी इमरान मैक्स पिकअप गाड़ी से 21 मार्च की देर शाम सादाबाद निवासी पप्पू के यहां से मरे हुए पशुओं की हड्डियां लादकर सिकंदराराऊ निवासी अयूब की फैक्टरी में ले जा रहा था। तभी इसकी सूचना गो रक्षक दल के लोगों को मिल गई। उन्होंने गाड़ी का पीछा करते हुए सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस और गो रक्षक दल के लोगों ने सिकंदराराऊ रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट इस गाड़ी को पकड़ लिया। एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मैक्स गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। उसमें मरे हुए पशुओं की हड्डियां मिलना बताया जा रहा है। सीवीओ को मौके पर बुलाया गया है। हड्डियों का नमूना लेकर जांच के लिए भिजवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed