फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angry villagers smashed the lock on power plant

गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर जड़ा ताला

Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers smashed the lock on power plant
बिजलीघर पर पुलिस से बात करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिकंदराराऊ। तीन दिन से बिजली न आने से कुपित गांव नगला जलाल के बाशिंदों ने गुरुवार को कासगंज रोड स्थित 132 केवीए बिजलीघर का घंटों घेराव कर कंट्रोल रूम में ताला जड़ दिया। बाद में एसडीओ के शीघ्र बिजली चालू होने के आश्वासन पर ही ताला खोला गया। 


ग्रामीणों के अनुसार गांव को आपूर्ति देने वाले ट्रांसफॅार्मर में कई दिन से कमी आ गई थी। इसके कारण गांव नगला जलाल की बिजली पूरी तरह बंद हो गई। बार-बार बिजलीघर जाकर ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन बिजली सही नहीं की गई। गुरुवार की दोपहर सैकड़ों ग्रामीण 132 केवीए बिजलीघर में पहुंच गए और ड्यूटी पर तैनात एसएसओ को बाहर कर कमरों पर ताला जड़ दिया। इससे पूरे इलाके की बिजली बंद हो गई तथा सनसनी मच गई।  सूचना पर कोतवाल राजेश्वर त्यागी बिजलीघर पहुंचे तथा ग्रामीणाें से वार्ता की। सपा नेता मास्टर सुनील यादव औँर एसडीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कमरों का ताला खुलवाया तब कहीं जाकर इलाके की बिजली व्यवस्था बहाल हुई। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें रोज कभी किसी फीडर से बिजली देने का आश्वासन दिया कभी किसी फीडर से, लेकिल बिजली नहीं मिली। एससडीओ ने आश्वासन दिया कि शीघ्र की खराब ट्रांसफॅार्मर को बदल दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed