फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger erupted over the failure of hand pump for two and a half months

ढाई माह से हैंडपंप खराब होने पर फूटा गुस्सा, की नारेबाजी

Wed, 02 Jun 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Anger erupted over the failure of hand pump for two and a half months
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में नगर में कई जगह सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे लोगों को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन हैंडपंपों को सही कराने के लिए कई बार स्थानीय लोग संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक इन हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया है।
बुधवार को गुलशन पैलेस रोड पर वार्ड नंबर पांच में बंगले वाले बाबा के मजार के पास लगे हैंडपंप के खराब होने से गुस्साए लोगों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि पिछले करीब ढाई महीने से हैंडपंप खराब है। वह शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस समय गर्मी का मौसम है।
विज्ञापन

लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर की बात करें तो कई सार्वजनिक स्थलों के अलावा गली-मोहल्लों में भी सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी के मौसम से पहले इन्हें सही करा लिया जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक यह हैंडपंप ठीक नहीं हुए हैं। नगर में बस स्टैंड, मुख्य बाजार, आगरा चुंगी के पास, हाइवे प्लाजा के पास सहित कई स्थानों पर हैंडपंप खराब पडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच गुलशन पैलेस रोड पर बंगले वाले बाबा की मजार के पास लगा हैंडपंप भी पिछले करीब तीन माह से खराब है। यहां के निवासी आबिद राईन. राजा अहमद, कलुआ, लाला, फरीद, नदीम पहलवान, पिंटू आदि ने नारेबाजी करते हुए बताया कि बंगले वाले बाबा की मजार मुस्लिम समाज के लोगों का धार्मिक स्थल है।

कई बार इस हैंडपंप को ठीक कराए जाने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत सहित कई अन्य अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन आज तक उनकी शिकायत का कोई समाधान नहीं किया गया है। सभासद हमीद खान ने बताया कि वह भी इस हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कई बार कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed