फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger among organizers due to not getting permission for music conference and Rasiya Dangal

Hathras News: संगीत सम्मेलन व रसिया दंगल की अनुमति न मिलने से आयोजकों में रोष

Mon, 07 Oct 2024 05:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Anger among organizers due to not getting permission for music conference and Rasiya Dangal
मेला जल बिहार में रात्रि में होने वाले संगीत सम्मेलन व रात्रि के अन्य कार्यक्रमों को करने के लिए प्रशासन से अनमुति न मिलने के चलते आयोजकों में रोष है। आयोजकों का कहना है कि हर वर्ष परंपरागत तरीके से होने वाले कार्यक्रमों की भी प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। मेला जल बिहार में 9 अक्टूबर को रसिया दंगल व 11 अक्टूबर को संगीत सम्मेलन प्रस्तावित है। अनुमति न होने के चलते आयोजकों में रोष है। आयोजक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि हर साल इन कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हर वर्ष अनुमति भी मिलती है, लेकिन इस प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई है, जबकि कलाकार बुक हो चुके है। यह जल बिहार मेला हसायन की पहचान है। यह मेला 150 वर्ष पुराना है। इस संबंध में सिकंदराराऊ के एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2022 में इसी आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था भंग हो गई थी। इसलिए इसकी अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed