{"_id":"584997584f1c1b732a44855f","slug":"and-will-relieve-people-from-waterlogged-streets-ukdri","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव और उखड़्ी सड़कों से लोगों को मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव और उखड़्ी सड़कों से लोगों को मिलेगी राहत
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुई रमनपुर की सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में काफी स्थानों पर सड़क, नाली-नालों का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए निविदाएं निकाली हैं। शहर के लगभग 79 स्थानों पर करोड़ों की लागत से सड़क, नाली और पटरियों का निर्माण होगा।
15 दिसंबर को एडीएम के समक्ष निविदाएं खोली जाएंगी। निविदाएं खुलने के बाद ही ठेकेदार सभी स्थानों पर काम शुरू कराएंगे। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए न्यूनतम एक माह और अधिकतम दो महीने का समय दिया गया है।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा खंदारी गढ़ी मार्ग, मोहनगंज, मुरसान गेट, चूड़ी वाली गली, तबेला गली, वाटर वर्क्स, करबला रोड, खोंडा हजारी, बालापट्टी, रामनगर कॉलोनी, अईयापुर, विष्णुपुरी, लेबर कॉलोनी, किला स्टेशन, जलेसर रोड, विजयनगर, नवीपुर खुर्द, कंचननगर, चित्रगुप्त नगर, लक्ष्मी नगर
विज्ञापन
आवास-विकास कॉलोनी, मोती बाजार, नवल नगर, मधुगढ़ी, नाई का नगला, गड्ढा वाला मोहल्ला, अलीगढ़ रोड, सीकनापान गली, विभवनगर, नगला बेलनशाह, जागेश्वर, मथुरा रोड, रमनपुर, बीएच ऑयल मिल रोड और चामड़ गेट आदि क्षेत्रों में सड़क, नाली-नाले के साथ इंटरलॉकिंग सड़क के सहारे पटरियों का निर्माण कराया जाएगा।
ठेकेदारों से 15 दिसंबर तक दोपहर दो से तीन बजे तक सीलबंद निविदाएं मांगी गई हैं। इसी दिन कलेक्ट्रेट पर एडीएम कार्यालय में निविदाएं खोली जाएंगी।