फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An old man died of a heart attack and a child of pneumonia

Hathras News: बुजुर्ग की हार्ट अटैक व बच्ची की निमोनिया से मौत

Tue, 17 Dec 2024 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 17 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
An old man died of a heart attack and a child of pneumonia
बढ़ती सर्दी के साथ जिले में हार्ट अटैक और निमोनिया से मौतों का सिलसिला जारी है। रविवार की रात हार्ट अटैक से बुजुर्ग और निमोनिया से बच्चे की मौत। जिले में नवंबर से अब तक हार्ट अटैक से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। यह वह लोग हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन




रविवार की रात को अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव जवाहर निवासी रामप्रकाश (60) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




इधर, एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मनमई निवासी डेढ़ वर्षीय बॉबी पुत्री दलवीर की निमोनिया से मौत हो गई। परिजन तबीयत बिगड़ने पर उसे सोमवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि बढ़ती ठंड से इन-दिनों लोगों का हाल-बेहाल है। ठंड के कारण त्वचा, हृदय, सर्दी-जुकाम, सांस, मांसपेशियों में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित करीब 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।





बचाव --
-हृदय के मरीज ठंड में घर से बाहर निकलने से बचें।
- सर्दी के मौसम में भारी व्यायाम करने से बचें।
- तंबाकू उत्पादों शराब का सेवन न करें।
- परेशानी होने पर तत्काल योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।




रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। इससे सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई। सोमवार को सर्दी जनित रोगों के करीब 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। ठंड के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
- डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागला जिला अस्पताल, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed